केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की इस्तीफ़ा मांगा
प्रत्येक दिन तीन घंटे प्रदर्शन किया जाएगा
लातेहार। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) व ग्रामीणों ने चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत चौंक में टोरी चंदवा रेलवे फ्लाई ओवरब्रिज व नया अंडरब्रिज पास का निर्माण की मांग को ले कर प्रदर्शन चालू किया. यह प्रदर्शन प्रतिदिन संध्या में तीन घंटे दिया जायेगा. मौके पर निर्माण कराने में नाकाम रहे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के खिलाफ रात्री में प्रदर्शन शुरू कर उनके इस्तीफे की मांग की गयी. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे माकपा के राज्य कमिटि के सदस्य अयुब ने कहा कि टोरी आरओबी का शिलान्यास तीन अप्रैल 2021 को केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी के हाथों ऑनलाइन हुआ था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तत्कालीन सांसद सुनीत सिंह व विधायक बैद्यनाथ राम की उपस्थिति में शिलान्यास किया गया था. शिलान्यास के पांच वर्ष के अधिक समय हो गया इसके बाद भी अबतक कार्य शुरू नहीं होने से माकपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में आक्रोश है. जिला सचिव रसीद मियां. मोफील खान. शहबान खान ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग की घंटों जाम ने चंदवा शहर का बाजार प्रभावित हो रहा है. रेलवे क्रॉसिंग घंटो जाम से हज़ारों ग्रामीण त्रस्त हैं. एम्बुलेंस मरीज छात्र छात्राओं तथा किसान जाम से काफी परेशान हैं. पांच वर्ष पूर्व बने रेलवे अंडरब्रिज में लबालब पानी भरे रहने के कारण लोगों को परेशानी से राहत नहीं मिल पा रही है. टोरी रेलवे फाटक के पुरब में रेलवे का अंडरब्रिज बनाया गया है. गहराई में बने अंडरब्रिज में पानी की निकासी होना संभव नहीं है. प्रदर्शन में पार्टी मोफील खान. शहबान खान. टिंकु खान. अशोक गंझु. सुलतान खान. पचु गंझु. सतार खान. ईरफान खान. अनु खान. सजमुल खान. अमरूल खान. एजाज खान. ओसामा खान. नौसाद खान. गुड्डू खान. अलीमोहम्मद खान. शमीम खान. सलमान खान. जाकीर खान. सुनील गंझु. जहागीर खान. मो0 नेसार. तौहीद खान. जाबीर खान. रोयना गंझु. हमीद खान. एहसानुल खान. अबदुल खान. सयुफ खान. जालीम खान. अमरुल खान. सेठी खान. तौकीर खान. बड़े खान. पोपलेन खान. अजरहुल खान. नईम खान. मोईन खान. वाहीद खान. आदिल खान. तबरेज खान. मुन्ना खान. नसीम खान. दानिस खान. ओसामा खान. क्युम खान. रिजवान खान. इमरोज खान. ईम्तियाज खान. वसीम खान. समीम खान. फैजान खान. समेत सैकड़ों की संख्या में माकपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे.