लातेहार। सामाजिक व आरटीआई कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह को वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चयन किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है. उन्होने कहा कि यह लातेहार जिला के लिए गौरव की बात है. जमीनी स्तर पर साहसिक कार्य को अंजाम देने वाले पुलिस अधिकारी व जवानों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है. 22 जनवरी से 30 जून 2026 तक विशेष अभियानों में सराहनीय योगदान देने के लिए झारखंड से कुल 28 पुलिस अधिकारी व जवानों इस पदक के लिए चयनित किया गया है. डे ने कहा कि लातेहार में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके वर्तमान आईजी (जगुआर) अनूप बिरथरे को भी बधाई दी और कहा कि पुलिस अधीक्षक के रूप में श्री बिरथरे का कार्यकाल लातेहार में बहुत ही सराहनीय रहा था. उन्होने कई उल्लेखनीय सफलता हासिल की थी. श्री डे ने वर्तमान लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को भी शुभकामनायें दी और कहा कि श्री गौरव के कार्यकाल में कई नक्सली व उग्रवादियों ने आत्मसमपर्ण किया. कई तो इनकाउंटर में मारे गये हैं. श्री गौरव के कुशल नेतृत्व में लातेहार जिला से नक्सलवाद व उग्रवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है.