latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

धूलकण, जाम और सड़क दुर्घटनाओं से निजात के लिए नो इंट्री की मांग को लेकर बाजार स्वतः स्फूर्त बंद.

बालूमाथ (लातेहार):- बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे 22 पर हाईवा एवं अन्य भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से उड़ रहे धूलकण, सड़क जाम और दुर्घटनाओं तथा उत्पन्न यातायात की समस्या के विरोध में शुक्रवार को बालूमाथ में स्वतःस्फूर्त व्यापार बंद रहा. स्थानीय व्यवसायियों एवं ग्रामीणों के आह्वान पर बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं. जिससे सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजार में चहल-पहल नहीं रही. स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के गुजरने से सड़क पर धूल के गुबार उठते हैं, जिससे दुकानदारों, राहगीरों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है. व्यवसायियों के अनुसार दुकानों में रखा सामान धूल से प्रभावित हो रहा है और बार-बार साफ-सफाई करने के बावजूद समस्या बनी रहती है. लोगों ने धूल के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की भी शिकायत की है. बताया गया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में व्यवसायियों एवं ग्रामीणों ने टमटमटोला से प्रखंड कार्यालय तक पैदल मार्च कर अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था. लोगों ने कहा कि वे कोयला ढुलाई के विरोध में नहीं हैं, बल्कि धूल नियंत्रण, सड़क पर पानी का नियमित छिड़काव, जाम से राहत और भारी वाहनों की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग कर रहे हैं. मांगों पर ठोस पहल नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई. व्यवसायियों व स्थानीय लोगों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच कर पूर्व में दिए गए मांग की प्रगति भी जानने की कोशिश की.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!