लातेहार। सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत जगतारणपुर (जालिम खुर्द) में 17 सितंबर को भारतीय मजदूर संघ द्वारा विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया. प्रदीप प्रसाद, रामपति सिंह, कार्तिक उरांव, नरेश उरांव, मड़वारी उरांव, असुन कुमार, शंभु सिंह, अंटू सिंह, विकास कुमार, प्रसून एवं सचिन कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित और श्रमिक हित के बीच संतुलन संघ की मूल सोच है। उन्होंने “हम करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम” के संदेश को श्रमिक सम्मान और देश के विकास से जोड़ा. उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती श्रम, तकनीकी कौशल और स्वदेशी कारीगरों के सम्मान का पर्व है. इस अवसर पर नशामुक्ति, स्वच्छता, श्रम सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया.