लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड क्षेत्र के शक्तिखूटा डामर में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पारंपरिक जनजातीय नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंदवा, सिकनी, सासांग, बरवाडीह और चेतर समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने हिस्सा लिया। मांदर की थाप और पारंपरिक जनजातीय नृत्य ने पूरे परिसर को उत्सवी माहौल से भर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देव सहाय उरांव उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, शक्तिखूटा डामर के अध्यक्ष जागा उरांव, मुखिया पुष्पा देवी, सरना समिति चंदवा प्रखंड अध्यक्ष विमल उरांव, पंचायत समिति सदस्य लीलामणि एवं अनिता देवी, उपमुखिया मीना देवी, रविंद्र उरांव, आदिवासी सांस्कृतिक संगठन के सचिव जयराम उरांव, पढ़ा दीवान नवाहीर उरांव समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर शक्तिखूटा डामर के अध्यक्ष जागा उरांव ने कहा कि शक्तिखूटा डामर में एक आध्यात्मिक केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस केंद्र के निर्माण में सहयोग करें और इसके तैयार होने के बाद यहां पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।कार्यपालक अभियंता देवसहाय भगत ने कहा कि शक्तिखूटा के निर्माण में जो भी खर्च आएगा, उसे वह देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लोगों से आध्यात्मिक केंद्र का निर्माण समय के साथ पूरा करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोग यहां आकर इसका लाभ उठा सकें।कार्यक्रम के दौरान कमलेश उरांव, रमेश उरांव, वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव, बाबूलाल उरांव, राजनाथ उरांव, जुगेश्वर उरांव, दिलेश्वर उरांव, सहदेव उरांव, जवनी देवी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को करमा पर्व की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं और जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं सामुदायिक एकजुटता को बनाए रखने का संदेश दिया।