महुआडांड़। प्रखंड मुख्यालय में आर्यन संघ (बाजार शिव मंदिर) के तत्वावधान में इस वर्ष भी सात दिवसीय श्री गणेश पूजन का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार को भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा का शुभारंभ आलोक जायसवाल, बिहारी जायसवाल, श्रवण प्रसाद साहू, महेंद्र जायसवाल, सतीश गुप्ता, शंकर दास, संदीप गुप्ता, विजय गुप्ता, मनोज प्रसाद गुप्ता, द्वारिका प्रसाद, जीतू प्रसाद गुप्ता एवं विवेक गुप्ता के अलावा समिति के सहयोगी उत्तम गुप्ता, सोनू दास एवं बिगन प्रसाद आदि ने सामुहिक रूप से फीता काट किया. भंडारा में आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगो न्र प्रसाद ग्रहण किया. आर्यन संघ के पंकज दास ने बताया कि विगत 11 वर्षों से गणेश पूजा मनाया जा रहा है. इस वर्ष बाजार शिव मंदिर पास भव्य आकर्षक पंडाल और विद्युत सज्जा की गयी है. आयोजन को सफल बनाने में आर्यन संघ के प्रमुख रूप से अभिषेक कुमार, पंकज दास बाबु, विकास कुमार भोला, सत्यम कुमार, हंस कुमार, करण कुमार,विशेष जायसवाल, निकेश कुमार,भोला केशरी, मन्नू कुमार, ऋषभ सोनी, रोहित कुमार, सूरज कुमार, मनीष गुप्ता, ओम गुप्ता, रोशन पासवान, सूरज केशरी, प्रियांशु बजरंगी, विभूति पाठक, विवेक केशरी, हिमांशु जायसवाल, सोनू गुप्ता, गोलू कुमार और शौर्य कुमार आदि की सराहनीय भूमिका है.