latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

चैंबर के नवनिर्वाचित सदस्य अमित किशोर अग्रवाल का लातेहार में अभिनंदन

लातेहार। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित सदस्य अमित किशोर अग्रवाल के लातेहार आगमन पर होटल श्रीराम वाटिका में लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. इस दौरान चैंबर के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर अमित किशोर अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे. सबों के सहयोग से चैंबर को मजबूत बनाने तथा व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा. लातेहार के चैंबर के पदाधिकारियों ने अमित किशोर अग्रवाल को निर्वाचन पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर सचिव रामनाथ अग्रवाल, लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद शौंडिक,  मुरली प्रसाद अग्रवाल, बजरंगी प्रसाद अग्रवाल, प्रवक्ता निर्दोष प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार मल्लान, श्याम किशोर अग्रवाल, अनूप कुमार, प्रवीण प्रसाद, जया कुमारी एवं कंचन कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!