latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

करमा पर्व की पूर्व संध्या पर धनकरा में सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

लातेहार। सदर प्रखंड के  धनकरा स्थित बाबा कार्तिक उरांव विद्यालय परिसर में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव एवं विशिष्‍ट अतिथ्ज्ञियों मे गुंजर उरांव, मोती उरांव, रमेश उरांव, बीरेंद्र प्रसाद, तुलेश्वर उरांव, शिवेश कुमार आदि ने भाग लिया. आयोजन समिति के द्वारा अतिथियों का स्‍वागत किया गया. मौके पर जिप सदस्‍य विनोद उरांव ने कहा कि करमा पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे समाज को मिल-जुलकर मनाना चाहिए. उन्‍होने बच्चों को शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया. विद्यालय के संस्‍थापक सह निदेशक रामलाल राम ने कहा कि  शिक्षा मनुष्य के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है. शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने के साथ-साथ समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!