WhatsApp Image 2026-09-20 at 5.30.13 PM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

अंबेडकर चौक की रोशनी लौटी, समाजसेवी की पहल से दूर हुआ अंधेरा

कमलेश कुमार सिंह ने कराया खराब लाइट के मरम्मत कार्य, अंबेडकर विचार मंच के सदस्यों ने भी दिया सहयोग

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह बस स्टैंड स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर कई महीनों से छाया अंधेरा अब दूर हो गया है. समाजसेवी कमलेश कुमार सिंह की पहल पर प्रतिमा स्थल पर खराब पड़ी लाइट की मरम्मत कराकर उसे दोबारा चालू कराया गया. लाइट के दुरुस्त होते ही शाम के समय पूरा प्रतिमा स्थल रोशनी से जगमगाने लगा है. गौरतलब है कि लाइट खराब रहने के कारण शाम ढलते ही अंबेडकर चौक पर अंधेरा छा जाता था. इससे वहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. समस्या को देखते हुए कमलेश कुमार सिंह ने पहल की और मिस्त्री को बुलाकर लाइट की मरम्मत कराई. इसके बाद प्रतिमा स्थल पर रोशनी की व्यवस्था बहाल हो गई. लाइट चालू होने से न केवल प्रतिमा स्थल की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी रोशनी की स्थिति बेहतर हुई है. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों की समस्याओं को दूर करने के लिए इस तरह के सामाजिक प्रयास सराहनीय हैं. इस कार्य को सफल बनाने में अंबेडकर विचार मंच के संरक्षक रविंद्र राम, अध्यक्ष अवधेश मेहरा और कार्यकर्ता संजय यादव का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!