dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
FB_IMG_1793694947860
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
लातेहारलातेहार

पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं: राजीव पांडेय

लातेहार। शहर के धर्मपुर स्थित सरस्‍वती विद्या मंदिर के सभागार में शुक्रवार को दीपावली और लोक आस्‍था का पर्व छठ को ले कर सांस्‍कृतिक उत्‍सव का आयोजन किया गया.  कार्यक्रम में पत्रकार व उनके परिजनों को सम्‍मानित किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के सचवि सह अधिवक्‍ता पत्रकारों को समाज का सजग प्रहरी बताते हुए जीव रंजन पांडेय ने कहा कि जिस तरह सीमा पर सेना देश की रक्षा में तैनात है, ठीक उसी तरह देश के अंदर पत्रकार कलम के माध्यम से समाज की रक्षा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पत्रकार हर बुराई पर नजर रखते हैं और हर अच्छाई को समाज के सामने लाते हैं.  अपनी जान जोखिम में डालकर भी वे देश-दुनिया की खबरों से लोगों को अवगत कराते हैं. यही वजह है कि हर किसी के दिल में पत्रकारों के लिए एक विशेष स्थान और पहचान है. श्री पांडेय ने कहा कि पत्रकार न किसी के दबाव में आता है, न किसी के प्रलोभन में. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य उत्‍तम मुखर्जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश दुनिया की खबरों को जो सबों के सामने लाते हैं, वे पत्रकार कहलाते हैं. वह सच को सच और गलत को गलत कहने का साहस रखता है. समाज में फैली कुरीतियों, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ पत्रकार की कलम ही सबसे बड़ी ताकत है. न्होंने कहा कि आज के दौर में जब सच को दबाने की कोशिश होती है, तब भी पत्रकार निडर होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. इसलिए समाज को भी पत्रकारों का सम्मान करना चाहिए और उनकी सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने छठ पर्व को ले कर कई कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये. इस अवसर पर पूर्व में आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्‍कार दे कर सम्‍मानित किया गया. मौके पर मातृशक्ति की अध्‍यक्ष ऋतु पांडेय, शिक्षक सुरेश कुमार, कपिल प्रमाणिक, विकास कुमार, शिल्‍पा पाठक समेंत कई शिक्षक व शिक्षिका आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!