लातेहार
ईंट भठ्ठा संचालकों को रियायत देने की दरकार: रवि डे


लातेहार। सामाजिक सह सूचना का अधिकार कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने जिले के ईंट भठ्ठा संचालकों को रियायत देने की मांग जिला प्रशासन से की है. उन्होने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ईंट भठ्ठा संचालको का जिले के विकास में बहुत ही बड़ा योगदान है. उन्होने कहा कि सरकारी हो या गैर सरकारी निर्माण कार्य उसमें ईंटों की आपूर्ति इन्ही ईंट भठ्ठा संचालकों से होती है. इनका कार्य भी जोखिम भरा होता है.ईंट भठ्ठा संचालन से हजारों परिवार का जीवनयापन होता है. ऐसे में ईंट भठ्ठा संचालकों पर 10 गुणा अधिक रायल्टी लादना कहीं से उचित नहीं है. उन्होने कहा कि ऐसे में ईंट भठ्ठा संचालकों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो जायेगा और मजबूूून उन्हें उनका काम छोड़ना पड़ेगा. ईंट निर्माण नहीं होने से हजारों मजदूर बेरोजगार हो जायेगें और जिले में सरकारी व गैर सरकारी निर्माण कार्य ठप पड़ जायेगें. उन्होने इसे ले कर प्रशासन से पुर्नविचार करने की मांग की है.




