dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
FB_IMG_1793694947860
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
लातेहार

मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए छापामारी, कई दुकानों की जांच

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला मुख्यालय में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने छापामारी अभियान चलाया. इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रदीप मिंज और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने किया. अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की जांच की गई. जांच टीम ने दुकानों में रखे गुटखा, खैनी, सिगरेट, पान मसाला सहित अन्य नशीले पदार्थों की पड़ताल की.  इस दौरान कई दुकानों से प्रतिबंधित सामग्री बरामद कर जब्त की गई और संबंधित दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई.

मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर मादक पदार्थ, गुटखा, खैनी और सिगरेट की बिक्री की जांच की जा रही है.  दुकानदारों को इसके पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, फिर भी वे नियमों की अनदेखी कर बिक्री कर रहे हैं.  उन्होंने स्पष्ट कहा कि मादक पदार्थ बेचते पकड़े जाने पर दुकानदारों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी.  दुकान सील करने के साथ ही भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा. राजीव रंजन ने कहा कि खासकर शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.  युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रदीप कुमार ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.  उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को बताएं.  मौके पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कपूर, सहायक राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!