Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

स्वच्छता ही सेवा के तहत विद्यालयों में फोर-वे सेग्रीगेशन की जानकारी दी गई

लातेहार। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत नगर पंचायत लातेहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में 21 सितंबर को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में फोर-वे सेग्रीगेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बुनियादी विद्यालय एवं चंदनडीह विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को कचरे के उचित पृथक्करण और चार अलग-अलग डस्टबिन के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि लाल, काला, नीला और हरा डस्टबिन अलग-अलग प्रकार के कचरे के निस्तारण के लिए निर्धारित हैं। विद्यार्थियों को घर एवं विद्यालय में कचरे को अलग-अलग कर निर्धारित डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया गया. नगर पंचायत के कर्मियों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण करने से स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होती है और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने की अपील की गई. इस अवसर पर नगर पंचायत के नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, रेवेन्यू इंस्पेक्टर पिंटू कुमार, फील्ड सुपरवाइजर रणधीर कपूर सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!