लातेहार
एसएसबी का 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर का समापन

लातेहार। सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) के 32 वीं बटालियन के कमाडेट राजेश सिंह के नेतृत्व में स्थानीय युवकों के लिए आयोजित 26 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन 21 सितंबर को किया गया. प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रशिक्षुआ क बीच प्रमाण पत्र तथा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया गया. मौक पर वार्ड पार्षद जयराम कपूर व विमला देवी तथा बेंदी पंचायत के मुखिया राम दयाल उरांव आदि मौजूद थे. कमाडेट श्री सिंह ने बताया कि यह मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम पिछले 27 अगस्त को प्रारंभ हुआ था. इसमें लातेहार प्रखंड के डुरूआ, उदयपूरा, जंगलदाग, सेमरियाटांड, तुपू खुर्द एवं कोदाग सहित आसपास के क्षेत्रों केे 20 युवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. कमाडेट श्री सिंह ने बताया कि भारत सरकार, गृह मंत्रालयद्वारा नक्सल व वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जाती हैं. इसी कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल द्वारा नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में नागरिकों को सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास सुनिश्चित करने हेतु निरंतर नागरिक कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. ड्राइविंग प्रशिक्षण आधुनिक तकनीकी ज्ञान एवं रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का सशक्त अवसर प्रदान करेगा.



