Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

उपायुक्त ने करमा पर्व की पूर्व संध्या पर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने करमा पर्व की पूर्व संध्या पर जिले के सभी वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति का पर्व है. विशेषकर यह हमारी बहन-बेटियों और भाई-बहन के बीच अटूट बंधन तथा प्रकृति के प्रति सम्मान का पर्व है. आइए, इस पर्व को हम सभी हर्षोल्लास के साथ मनाएं.  उन्‍होनेक कहा कि प्रकृति की पूजा और प्रार्थना का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखना और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने का संदेश देना है.

उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान और नृत्य के साथ-साथ पेड़-पौधों और प्रकृति के प्रति लोगों का लगाव उन्हें प्रभावित करता है. यहां के लोग अपनी परंपराओं को सहेजते हुए उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं. उन्‍होने मिलजुल कर इस पर्व को प्रेम, आपसी भाईचारे और पूर्ण शांति के साथ मनाने की अपील की. उपायुक्‍त ने कहा कि जिले वासियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. उन्‍होने किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!