लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सोमवार को जिले के बरवाडीह पुलिस अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों,विभिन्न पंजियों तथा लंबित कांडों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को थानों मेलंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने की भी बात कही. आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु पुलिस अधीक्षक ने कई आवश्यक व दिशा-निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विरेंद्र कुमार राम समेंत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.