लातेहार। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने परिमल स्कूल ऑफ लीडरशिप, बागर (राजस्थान) में आयोजित झारखंड गोल्ड स्कूल के प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला में भाग लिया। यह कार्यशाला 16 से 23 सितंबर तक आयोजित की गई. श्रीमती भारती ने बताया कि विद्यालय प्रमाणीकरण के संदर्भ में राज्य के जिन 82 विद्यालयों ने गोल्ड सर्टिफिकेट प्राप्त किया था उन 82 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का पांच दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण पीरामल फाउंडेशन की तरफ से राजस्थान के बागड़ जिला झुंझुनू स्थित *पिरामल स्कूल आफ लीडरशिप* में दिया गया. इस प्रशिक्षण में में एक स्कूल लीडर के अंदर किन क्षमताओं का समावेश होना चाहिए इसके बारे में बताया गया साथी एनईपी के तहत शिक्षा के बदलते परिवेश बदलते सामाजिक परिवेश में एक विद्यालय की क्या भूमिका होती है और एक विद्यालय के लीडर के रूप में आपकी क्या भूमिका है इससे संबंधित बातों का प्रशिक्षण किया गया. आज के दौर में रचनात्मकता,सोशल इमोशनल एथिकल लर्निंग सामाजिक,भावनात्मक और नैतिक अधिगम क्रिएटिविटी ,*मूल्यांकन के तरीके सीखने में इंटेलिजेंस के विभिन्न प्रकार सांस्कृतिक विभिन्नता को सम्मान के साथ स्वीकार करने की क्षमता इन सारी चीजों का समावेश एक नेतृत्वकर्ता के अंदर होना चाहिए क्योंकि वर्तमान दौर में हम सिर्फ शिक्षक ही नहीं है आज शिक्षा के बदलते परिवेश में शिक्षक एक काउंसलर भी है वह एक Mentor भी है वह फैसिलिटेटर भी है इस बदलते परिवेश में स्कूल लीडर और एक शिक्षक को अपने आप को किस प्रकार बदलते परिवेश के अनुसार अपने आप को तैयार करना है यह इस प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापकों को बताया गया। यह प्रशिक्षण स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा करवाया गया.