Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

28 को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा रक्तदान शिविर

महुआडांड़ (लातेहार) महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगामी 28 सितंबर 2026 सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ की ओर से प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारियों एवं संबंधित संस्थानों को पत्र भेजकर शिविर में सहयोग एवं अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, लातेहार के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक रक्त संग्रह करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रमुख, बीडीओ, उपप्रमुख, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, थाना प्रभारी महुआडांड़ एवं नेतरहाट, आईआरबी कैंप कमांडेंट, एसएसबी पिकेट बांसकरचा एवं बारसोई, जेएसएलपीएस तथा मनरेगा के बीपीएम और प्रखंड अध्यक्ष राजनीतिक दल समेत संबंधित अधिकारियों से अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मियों को रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि सभी की सहभागिता से महुआडांड़ प्रखंड से अधिक से अधिक रक्तदान कराया जा सकेगा। साथ ही मीडिया बंधुओं से भी शिविर की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया है।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!