लातेहार। झारखंड सरकार के के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा एक शिलान्यास समारोह में हिंदुत्व को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान दिए जाने के विरोध में रविवार को लातेहार नगर एवं ग्रामीण मंडल भाजपा के तत्वावधान में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सागर कुमार व ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष पिंटू रजक ने की. जिला अध्यक्ष वंशी यादव ने कहा कि ने कहा कि हिंदुत्व और सनातन आस्था के खिलाफ किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होने कहा कि उन्होने भाजपा से चुनाव जीत कर सत्ता का सुख भोगा. उन्होने रिकार्ड छह दल बदला है. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री को अपने इस कुत्सित बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. उन्होने कहा कि वे एक ओछी राजनीति कर रहे हैं. वरीय भाजपाई राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि जिस प्यार से उनके माता पिता ने उनका नाम राधाकृष्ण किशोर रखा था, उन्होने उनका भी मान नहीं रखा. मौके सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, वरीय भाजपा नेता गोविंद प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि सोनू सिंह समेंत कई भाजपा नेता मौजूद थे.