Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का चुनाव संपन्न

लातेहार: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई लातेहार का संगठनात्मक चुनाव आज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक गोपाल राम प्रमंडलीय अध्यक्ष पलामू के नेतृत्व में जिला के उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने आपसी सहमति एवं सर्वसम्मति से विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारी का चयन किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा संगठन की एकता, शिक्षक हितों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से पदाधिकारी का निर्वाचन किया गया। किसी भी पद के लिए विरोध अथवा मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ निर्वाचित जिला इकाई संरक्षक अमूल्य रत्न द्विवेदी ,अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, कार्यकारी जिलाअध्यक्ष किरानी उरांव, जिला उपाध्यक्ष जनेश्वर कुमार सिंह, जिला महासचिव अजय कुमार, संगठन महामंत्री सुरेंद्र राम, संयुक्त सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, मुख्य प्रवक्ता शंकर कुमार पंडित, प्रेस प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह एवं मोहम्मद शमशेर आलम, कार्यालय सचिव बसंत राम, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र यादव, मंजू शांति आइंद, महबूब आलम, सोपान सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, रवि आनंद, कुंदन कुमार एवं कमिल नगेसिया को शामिल किया गया. बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने निर्वाचित प्राधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की की नई जिला इकाई शिक्षकों की समस्याओं के समाधान शिक्षक हितों की रक्षा तथा संगठन को अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी. चुनाव के अंत में निर्वाचन प्रक्रिया के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए राज्य महासचिव राम मूर्ति ठाकुर एवं पर्यवेक्षक गोपाल राम सभी शिक्षक प्रतिनिधियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!