Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

भाजपा के जनता दरबार में 40 आवेदन प्राप्त, 15 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी, लातेहार द्वारा जन सेवा से राष्ट्र सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड सह अंचल परिसर, लातेहार में जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह जी, भाजपा जिला मंत्री आशा देवी, मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक, विधायक प्रतिनिधि नेहा साहू, भाजपा नेत्री सह दिशा सदस्य रानी देवी, विधायक प्रतिनिधि अर्पणा सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुकन्या देवी एवं पूर्व वार्ड सदस्य बुधन भुईयां आदि मौजूद थे.

जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए.

इनमें से 15 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कराया गया. शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं निष्पादन के लिए समर्पित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल महामंत्री दीपक पासवान एवं मदन प्रसाद सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!