Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

खनन कंपनियों में स्‍थानीय युवक व युवतियों को रोजगार का अवसर दें: सांसद

लातेहार। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने जिले में संचालित विभिन्‍न खनन कंपनियों में स्‍थानीय युवक व युवतियों को रोजगार का अवसर प्रदान करने की बात कही है. इसके लिए उन्‍होने खनन कंपनियों के प्रतिनिधियों को स्थानीय लोगों, विशेषकर योग्य युवक-युवतियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का नि र्देश दिया. कहा कि कहा कि जिले में संचालित कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए. सांसद ने  संबंधित अधिकारियों को खनन कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा गया ताकि योग्य स्थानीय अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिल सके. सांसद श्री सिंह बुधवार को  समाहरणालय के सभागार में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोआर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी ( दिशा) की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की अनुपालन प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई. विभिन्न विभागों द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के आलोक में की गई कार्रवाई, प्रगति एवं लंबित मामलों की जानकारी ली गई. बैठक में लातेहार से बालुमाथ पथ तथा अन्य पथों में अनावश्यक एवं अनुपयोगी स्‍पीड ब्रैकर को हटाने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश पथ निर्माण विभाग को दिया गया. बैठक में भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा बैठक में ग्रामीण विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग, विद्युत विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, वन, दूरसंचार, बैंकिंग, आवास, मनरेगा, जल संसाधन एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. उपायुक्त संदीप कुमार ने सांसद को आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त सुझावों एवं निर्देशों के अनुरूप सभी विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नियमित अनुश्रवण किया जाएगा. बैठक में राज्य सभा सांसद बैद्यनाथ राम, लातेहार विधायक प्रकाश राम, मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह, उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव , उप निदेशक, पलामू व्याघ्र परियोजना, उत्तरी प्रमंडल कुमार आशीष, उप निदेशक, पलामू व्याघ्र परियोजना, दक्षिणी प्रमंडल ब्रजेश कांत जेना, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!