लातेहार। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बुधवार को लातेहार प्रखंड के नावागढ़ पंचायत के रहमतनगर ग्राम का दौरा किया. उन्होेेने इस दौरान एसआईआर के दौरान नोटिस दिये गये ग्रामीणों के परिजनों से मुलाकात की. उन्होने बताया कि यहां दशकों से रहने वाले ग्रामीणों को नोटिस भेजा गया है. श्री तिवारी ने कहा कि एक समुदाय को टारगेट कर नोटिस भेजा जा रहा है. यह कही से उचित नहीं हैै. उन्होने तत्काल प्रखंस विकास पदाधिकारी व संबंधित बीएलओ से बात कर समस्या का समाधान कराने की बात कही. श्री तिवारी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर असंतोष जाहिर किया. उन्होने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग को एक कठपुतली की तरह इस्तेमाल कर रही है. मुख्य चुनाव आयुक्त केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं. चुनाव आयोग के अन्य सदस्योंं की न तो सहमति ली जा रही और ना ही उन्हें कोई जानकारी दी जा रही है. एसआईआर चुनाव आयोग के अन्य सदस्यों की बिना सहमति और जानकारी का किया जा रहा है. अन्य सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई थी. उन्होने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि बिना किसी ठोस कारण के किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं काटा जायेगा.