उपायुक्त की अपील, अपने घर व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें
Deputy Commissioner's appeal: Keep your homes and surrounding areas clean.

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ व साफ रखने की अपील जिला वासियों से की है. उन्होने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत न सिर्फ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वरन आम लोगों को स्वच्छता को ले कर जागरूक किया जा रहा है. उन्होने कहा कि नगर पंचायत व एसएलआरएम स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन आम लोगों को भी अपनी जवाबदेही लेते हुए अपने क्षेत्रों को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने का प्रयास करना चाहिए.
उपायुक्त गुरूवार की सुबह स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. मौके पर समाहरणालय से जिला स्टेडियम तक स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने भी स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील नगरवासियों से की. कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छता का बहुत ही महत्व है. कार्यक्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड पार्षद संयुक्ता कुंवर, इंद्रदेव उरांव, जयराज कपूर व मनोज दास समेंत अन्य कई वार्ड पार्षदों केे अलावा जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, गोपनीय शाखा प्रभारी श्रेयांश, पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो आदि मौजूद थे.



