Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय मुरूप में चोरी की घटना को दिया गया अंजाम

लातेहार। सदर प्रखंड के पीएम श्री उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय में बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने प्राचार्य के कक्ष में रखे कंप्‍यूटर सेट (सीपीयू, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस, मंत्रा, ब्‍लूटूथ माइक, एयरटेल का राउटर व केबुल) की चोरी कर ली है.  सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी विद्यालय पहुंच कर घटना की जांच की.

इसी टेबुल पर रखी थी कंप्‍यूटर

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्‍यापक अभय कुमार पांडेय ने सदर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एक आवेदन दिया है. प्राचार्य ने कहा कि उक्‍त सामग्री विद्यालय की महत्‍वपूर्ण व शैक्षणिक कार्यालयीन उपयोग की सामग्री है. इसके चोरी होने से विद्यालय का कार्य एवं शैक्षणिक गतिविध प्रभावित हो सकता है. प्राचार्य श्री पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि इससे पहले मई में विद्यालय के बरामद में रखी कुर्सी व अन्‍य दैनिक उपयोग की सामग्रियां एवं पिछले एक पखवाड़ा पहले कॉपर वायर की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी. इसकी सूचना उन्‍होने सदर थाना पुलिस को दी थी.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!