
लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के बानपुर ग्राम निवासी अजय पाठक उर्फ लुलु पाठक की एक गाय की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. इसकी जानकारी श्री पाठक ने सदर थाना को दी है. श्री पाठक ने बताया कि उनकी गाय घर के बाहर बांध कर रखी थी. इसी दौरात मध्य रात्रि अज्ञात चोर उनकी गाय को चुरा कर ले गये. संभावना व्यक्त की जा रही है चोर किसी वाहन से गाय को चुरा कर ले गये हैं. उन्होने बताया कि गेरूआ रंग की उक्त गाय की कीमत तकरीबन एक लाख रूपये थी. श्री पाठक ने कहा कि बानपुर में बनवारी साहू महाविद्यालय के पास स्ट्रीट लाईट खराब रहने से अंधेरा रहता है और चोरों ने इसका फायदा उठा कर गाय की चोरी कर ली. उन्होने बताया कि वे नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह से मुलाकात कर स्ट्रीट लाईट लगाने का आग्रह किया है. बता दें कि विगत महीनों में मवेशी की चोरी की कई घटनायें घट चुकी है. शहर के राजहार व जलता रोड में एक पीक अप में लाद कर घर के बाहर बंधी गाय की चोरी कर ली गयी थी. यह वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया था. इससे पहले चटनाही के सुनील कुमार व बाइपास रोड में भी गाय की चोरी की घटना हो चुकी है.



