
लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का 21 वां स्थापना दिवस सह पूर्ववर्ती छात्रा सम्मेलन विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार व अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी शिवशंकर प्रभात ने भाग लिया. विद्यालय की छात्राओ के द्वारा अथितियों का पांरपरिक आदिवासी गीत व नृत्य के साथ मंचासीन किया गया. उनका तिलक कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. स्थापना दिवस सह पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन के अवसर पर विद्यालय की पूर्ववर्ती छात्राओं को मोमेंटो और 21 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से तैयार स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. इस क्रम में विद्यालय की वार्डन जयन्ति किंडो ने विद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की 21 वर्षों की शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों तथा विद्यालय द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में डीइओ व डीएसई ने विद्यालय की विगत 21 वर्षों की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों, छात्राओं की सहभागिता एवं विद्यालय परिवार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होने छात्रों को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की. कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट नहीं होता है, सफलता हमें मेहनत से मिलती है. कार्यक्रम के आयोजन मे वार्डन जयंंतिकिंडो, लेखापाल उमेश कुमार भारतेंदु एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मियों का सक्रिय योगदान रहा.



