Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सड़क दुर्घटना में युवक घायल, सांसद प्रतिनिधि ने की मदद

लातेहार। जिला मुख्यालय के पहाड़पुरी रोड में शनिवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान लातेहर शहर के शहीद चौक निवासी विनीत कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार विनीत कुमार पहाड़पुरी से कोई काम कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. बताया जाता कि उक्त बाइक पर तीन युवक सवार थे. दुर्घटना के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद विनीत कुमार के परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. दुर्घटना में विनीत के सिर मौत दांत में चोट लगी और एक दांत टूट गया. घटना की जानकारी मिलने पर लातेहार सांसद प्रतिनिधि सह दंत चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का हालचाल जाना. उन्होंने चिकित्सकों से घायल के उपचार की जानकारी ली और स्वयं उसकी दंत चिकित्सा की.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!