महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरगी गांव निवासी एडवर्ड तिर्की लगभग 55 वर्ष, पिता तरसीयूस तिर्की का सोमवार सुबह निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि एडवर्ड तिर्की झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDC) के अंतर्गत लोध फॉल में पर्यटक मित्र के रूप में कार्यरत थे. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी कराया जा रहा था. इसी बीच सोमवार सुबह अचानक घर पर ही उनका निधन हो गया. एडवर्ड तिर्की के निधन से उनके परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों और सहकर्मियों में शोक व्याप्त है. लोध फॉल में पर्यटक मित्र के रूप में वे पर्यटकों की सहायता और पर्यटन स्थल से जुड़ी गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाते थे. उनके निधन पर स्थानीय लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.