लातेहार
कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर कड़ी कार्रवाई करें: मंत्री


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने एवं कार्यों में अनावश्यक विलंब पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिए. समीक्षा के दौरान कई योजनाओं में संबंधित संवेदकों द्वारा कार्य में लापरवाही, अपेक्षित प्रगति नहीं होने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किए जाने की बात सामने आई. इस पर मंत्री श्री प्रसाद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विभागीय सचिव अबु इमरान ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. बैठक में जल जीवन मिशन निदेशक शशि रंजन, उप विकास आयुक्त सिमडेगा दीपांकर चौधरी, उप विकास आयुक्त लोहरदगा राज महेशवाराम, उप विकास आयुक्त गढ़वा प्रेमलता मुर्मू, उप विकास आयुक्त पलामू मो शादात अनवर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, रांची के अभियंता प्रमुख , मुख्य अभियंता, संबंधित जिलों के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, संबंधित तकनीकी पदाधिकारी, संवेदक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.