Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

ट्रक मालिकों ने राज्‍यसभा सांसद को बतायी परेशानी, सांसद ने एसपी से मुलाकात की

लातेहार। बुधवार को लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम से मुलाकात की. प्रतिनिधि मंडल ने बॉक्साइट परिवहन में लगे ट्रकों की समय-सीमा एवं चंदवा में वाहनों को रोके जाने की समस्या से उन्‍हें अवगत कराया और एक आवेदन सौंपा. एसोसिएशन ने चंदवा थाना प्रभारी पर बॉक्साइट परिवहन में लगे ट्रकों को अनावश्यक रूप से परेशान करने और चालकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. राज्‍यसभा सांसद के नेतृत्‍व में ट्रक ऑनर संघ के प्रतिनिधि ने एसपी, लातेहार से मुलाकात की. सांसद ने एसपी से इस मामले में व्यावहारिक विकल्प निकालने का आग्रह किया. सांसद ने बताया कि एसपी कुमार गौरव ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्थल और मामले को देखने तथा जल्द समाधान का विकल्प निकालने का आश्वासन दिया. सांसद बैजनाथ राम ने कहा कि गुमला, लोहरदगा और लातेहार जिले के बड़ी संख्या में लोग ट्रक व्यवसाय से जुड़े हैं और इससे हजारों परिवारों का जीवन-यापन होता है. रास्ते में नो-एंट्री, जाम, बाजार, स्कूल, चेकनाका तथा अन्य कारणों से वाहन कई बार निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं. एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने  सांसद की पहल के लिए एसोसिएशन की ओर से आभार जताया. एसोसिएशन ने निर्धारित समय की जांच ट्रकों में लगे जीपीएस के आधार पर कराने की मांग की. मौके पर  उपाध्यक्ष ब्रज सिंह,सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय सिंह,मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार,सह सचिव मनिष सिंह, लाल अमीत नाथ शाहदेव, किशोर गिनोदीया इरशाद डब्लू, राजू कुमार गुप्ता, अजय कुमार, संजू साव,बिष्णु गुप्ता मोहम्मद मिनहाज गुड्डू सिंह अजय साव राजेंद्र प्रजापति ,मछिंद्र प्रजापति, विशुन प्रजापति ,बंटी चौधरी, सहित कई ट्रक मालिक मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!