लातेहार। शहर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के सांस्कृतिक कला केंद्र में बच्चों के द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य पूनम देवी व जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू मौजूद थे. इसके अलावा अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन पिंकी कुमारी मौजूद थे. प्रभारी प्राचार्य सुखराम भगत ने पुष्प गुच्छ प्रदान करके अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. स्वागत भाषण प्रभारी प्राचार्य सुखराम भगत ने दिया. कार्यक्रम की रूपरेखा सामाजिक विज्ञान के शिक्षक उपेन्द्र सिंह ने बनाई. श्री सिंह के निदेशन और मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगान से किया गया. इसके बाद छात्राओं ने पंचायत की प्रक्रिया को बहुत ही आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गयी. अल्मा कुमारी ने सरपंच की भूमिका निभाई एवं अनंत कुमार पंचायत सचिव एवं आशीष तूरी ने ने पंचायत उप सरपंच की भूमिका निभाई. जिला परिषद के अध्यक्ष पूनम देवी के द्वारा कार्यक्रम की सराहना हुए इसे वास्तविक प्रक्रिया के समान बताया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना की और इसे और अच्छा करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए. धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक कमलेश कुमार मिश्र के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मीनाक्षी कुमारी, धीरेंद्र कुमार, निहारिका साह, सुकेश कुमार, राकेश कुमार सक्सेना सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र व छात्रायें उपस्थित थे.