Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राजनीतिलातेहार

केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं ज्ञानेश कुमार, इस्‍तीफा दें: विधायक

 लातेहार।  लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में “संविधान बचाओ, लोकतंत्र मजबूत करो” अभियान के तहत ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध रैली निकाली गई और उनका पुतला दहन किया गया.  कार्यक्रम में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कामेश्वर यादव ने की. विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया.  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “वोट चोर, गद्दी छोड़”, “मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करो” और “वोट चोरी के जिम्मेदार ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो” “चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार बीजेपी का दलाली करना बंद करो” जैसे नारे लगाए.  इसके साथ ही राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, केशव महतो कमलेश जिंदाबाद और विधायक रामचंद्र सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए. मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग का इस्‍तेमाल कर रही है. ज्ञानेश कुमार केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं. उन्‍हें अपने पद से इस्‍तीफा देना चाहिए. रैली में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्था और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. मौके पर लातेहार प्रभारी भीम कुमार, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद,  आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजित पाल कुजूर, जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष सह अधिवक्ता प्रिंस गुप्ता, मनिका विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, आमंत्रित सदस्य गुंजर उरांव, महुआडांड़ प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, लाडले हसन, असगर अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित बरुआ, टिंकू जी, विकास सिंह, फुलचंद यादव, लातेहार विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, महुआडांड़ युवा कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष सुबोध खलखो एवं शहादत खान सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!