Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहारलातेहार

 कचरे के बीच जिंदगी गुजारने को मजबूर शनिचर सिंह को मिला फिरदौश आलम का साथ

लातेहार। कहते हैं कि अगर दिल में समाजसेवा व परोपकार की भावना हो तो संसाधन आड़े नहीं आता है. अगर आपके पास संसाधन नहीं हो, तो भी आप समाजसेवा कर कर सकते हैं. ऐसा ही कुछ कर दिखाया हैै लातेहार के फिरदौश आलम ने. मजबूर व लाचार व्‍यक्ति की मदद करना फिरदौश आलम की दिनचर्या में शामिल हो गयी है. फिरदौश आलम सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं और उनके इस कार्य की खुब सराहना हो रही है. हजारों व्‍यूज उनके पोस्‍ट में आते हैं. अभी हाल ही में फिरदौश ने शनिचर सिंह की मदद की.  किसी वाहन चालक ने शनिचर सिंह के पैरों को बुरी तरह कुचल दिया था. कठिन परिस्थितियों के बीच गुजर बसर कर रहे शनिचर सिंह को सहारे और देखभाल की जरूरत थी. ऐसे में फिरदौज ने मदद का हाथ बढ़ाया. उन्‍होने उनका इलाज कराया और देखभाल की. उनके बढ़े दाढ़ी और बाल काटे. इसके बाद फिरदौश ने शनिचर सिंह को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिलाने के लिए वृद्धाश्रम में भर्ती कराया. फिरदौश ने बताया कि इससे पहले भी वह कई लोगों की मदद कर चुके हैं. कहना गलत नहीं होगा कि फिरदौश आलम लातेहार में जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सहायता कर इंसानियत का संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं. उन्‍होने कहा क‍ि किसी लाचार व मजबूर की मदद करना उन्‍हें अच्‍छा लगता है. इंसान को किसी मजबूर और लाचार की मदद करने के लिए जरूर आगेे आना चाहिए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!