Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

प्रांतीय शिशु वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे एसवीएम के छात्र

लातेहार। शहर के  सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र व छात्रायें प्रांतीय शिशु वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेगीं. मंगलवार को प्रतिभागियों के चयन के लिए लातेहार स्टेडियम में विद्यालय स्तर पर चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा तीन से पांच तक के  कुल 40 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता मे प्रदर्शन के आधार पर तीन छात्र व चार छात्राओं समेंत कुल सात प्रतिभागियों का चयन किया गया. चयनित प्रतिभागियों में आयुष प्रजापति का चयन 100 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं गोला फेंक के लिए किया गया. जबकि अभिषेक 200 मीटर दौड़ तथा अनमोल 400 मीटर दौड़ एवं ऊँची कूद के लिए चयनित किया गया.  जबकि छात्राओं में शिम्पी कुमारी का चयन 200 मीटर दौड़ एवं ऊँची कूद, मनु का 200 मीटर दौड़, दर्शिका का 400 मीटर दौड़ तथा गुंजन कुमारी का लंबीकूद के लिए किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक विवेक कुमार दास एवं आचार्या ममता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!