Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

सरस्वती विद्या मंदिर में ‘नन्हे कदम’ ई-मैगजीन के छठे संस्करण का विमोचन

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में 27 अक्टूबर को वाटिका खंड की मासिक ई-मैगजीन ‘नन्हे कदम’ के शैक्षणिक सत्र 2026–27 के छठे संस्करण का विमोचन किया गया. विमोचन विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी एवं प्रचार-प्रसार प्रमुख कपिल देव प्रमाणिक ने संयुक्त रूप से किया. नन्हे कदम’ ई-मैगजीन का प्रकाशन विद्यालय के प्रचार-प्रसार विभाग की ओर से वाटिका खंड के माध्यम से किया जाता है. यह मासिक पत्रिका नन्हे भैया-बहनों की शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम संबंधी गतिविधियों को सुंदर ढंग से प्रतिबिंबित करती है. इसके माध्यम से बच्चों की प्रतिभा, सृजनशीलता और सीखने की प्रक्रिया को अभिव्यक्ति का मंच मिलता है. इस अवसर पर सचिव राजीव रंजन पांडेय ने पत्रिका के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रकाशन की सराहना की.  उन्होंने इस पहल को बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने तथा विद्यालय की गतिविधियों को अभिभावकों एवं समाज तक पहुँचाने का एक सराहनीय प्रयास बताया.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!