लातेहार। आंदोलन के तीसरे दिन माकपा ने सोमवार की रात तिरंगा लहराकर माकपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की इस्तीफ़ा और टोरी में आरओबी व नया आरयूबी बनाने की मांग को ले कर चंदवा के कामता चौक में विरोध प्रदर्शन किया. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य कमिटि सदस्य अयूब खान ने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या से शहर जाने वाले ग्रामीण, अस्पताल जाने वाले मरीज, महिलाएँ, स्कूल कॉलेज जाने आने वाले छात्र छात्राएँ काफी प्रभावित हैं. जनहित से जुड़ी इस मामले पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकर, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्र सरकार और झारखंड सरकार तथा एनएच विभाग मूक दर्शक बना हुआ है. 03 अप्रैल 2021 को उक्त टोरी – चंदवा फ्लाई ओवरब्रिज की निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था. अब तक करीब सात बार टेंडर निकल चुका है. इसके निर्माण के लिए बजट बढ़कर अब करीब 119 करोड़ राशि हो गई है. जिसका अब तक टेंडर नहीं होना केंद्र नहीं हो सका है. मौके पर जिला सचिव रसीद मियां, पचू गंझू, मोफील खान, सयुफ खान, साजीद खान, अशोक गंझू ने कहा कि पलामू प्रमंडल की सबसे बड़ी समस्या रेलवे क्रासिंग जाम में फंसे मरीजों के दम तोड़ने की खबरें हैं. हर घड़ी यहां ट्रेन गुजरती है और कभी – कभी एक साथ जोड़कर तीन’चार ट्रेन गाड़ियां परिचालन करती है. इससे घंटों जाम में फंसना पड़ता है. मौक पर अशोक गंझू, साजीद खान, कुलदीप गंझू, सजेबुल खान, रियाज खान व . अमरूल खान समेंत दर्जनों लोग मौजूद थे.