लातेहार
23 वां ग्रामसभा स्थापना दिवस सह पत्थलगड़ी जतरा का आयोजन


लातेहार। मंगलवार को सदर प्रखंड के के परसही पंचायत के परसही गांव में 23 वा ग्राम सभा स्थापना दिवस सह पत्थलगड़ी जतरा समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मे अतिथियों ने कहा कि जतरा समारोह के आयेाजन से आपसी भाईचारा, प्रेम और समाज की मजबूती बढ़ती हैै. युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि यह प्रत्येक साल मनाया जाता है. पिछले 23 साल से लगातार इसका आयोजन होता आ रहा है. जतरा मेला में काफी दूर दूर से लोग आते हैं और आपसी भाईचारा से एक दूसरे से मिलते हैं. पूर्व मुखिया गूंजर उरांव ने कहा कि यह हमलोग के समाज के लिए एक दूसरे से मिलते और अपने परंपरा को समझने का यह अवसर होता है. मुखिया अनीता देवी ने कहा कि इसमें महिलाएं, बच्चे ज्यादा शामिल होते हैं यह जतरा समारोह लोगो को आस्था से जोड़े रहता है.