लातेहार
जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ व बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला का कल होगा आयोजन


लातेहार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति, नोटिस तथा सत्यापन कार्यों की प्रगति की जानकारी उपस्थित प्रतिनिधियों को दी गई. बैठक में बताया गया कि चार नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ व बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला की पांचवीं बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में जिले में अब तक प्राप्त विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी साझा की गई. इसके अनुसार अब तक प्रपत्र-6 के तहत 22,051, प्रपत्र-7 के तहत 2,132 तथा प्रपत्र-8 के तहत 8,721 आवेदन प्राप्त हुए हैं.