FB_IMG_1793694947860
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

एसडीपीओ ने चलाया अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान 

लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को अवैध रूप से पोस्ता एवं अफीम की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरवाडीह वीरेंद्र कुमार राम के नेतृत्‍व में मनिका  थाना क्षेत्र के डोकी, पगार एवं शैलदाग गांव के जंगली एवं पहाड़ी इलाकों में अवैध रूप से पोस्ता एवं अफीम की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें अवैध मादक पदार्थों की खेती से दूर रहने की अपील की. एसडीपीओ श्री राम ने  ग्रामीणों को बताया गया कि पोस्ता, अफीम एवं गांजा जैसे मादक पदार्थों की अवैध खेती कानूनन अपराध है. ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है.

पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं भी अवैध रूप से पोस्ता अथवा अन्य मादक पदार्थों की खेती की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें. उन्होंने ग्रामीणों से किसी के बहकावे या लालच में आ कर आकर अवैध खेती नहीं करने तथा अपने परिवार और समाज के भविष्य को सुरक्षित रखने की अपील की.  उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की अवैध खेती से होने वाली आय के पीछे कई गंभीर कानूनी और सामाजिक जोखिम जुड़े हैं.  पुलिस प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों को जागरूक कर ऐसी गतिविधियों की रोकथाम में उनका सहयोग प्राप्त करना भी है. ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग करने तथा अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती को रोकने में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!