FB_IMG_1793694947860
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहारलातेहार

सड़क सुरक्षा को लेकर छह भारी वाहनों पर 76,500 रुपये का ई-चालान

लातेहार। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में तीन नवंबर को चंदवा थाना क्षेत्र में भारी वाहनों की जांच की गई. जांच अभियान के दौरान भारी वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई.

नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल छह वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 76,500 रुपये का ई-चालान किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मंडल ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने, वैध दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने तथा सुरक्षित गति बनाए रखने की अपील की.  उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सजग रहना जरूरी है. परिवहन विभाग द्वारा आगे भी इस तरह का जांच अभियान जारी रहेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!