FB_IMG_1793694947860
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

एसवीएम में दीप व कलश सज्‍जा प्रतियोगिता का आयोजन

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में मंगलवार को दीपावली के  अवसर पर दीप एवं कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.  प्रतियोगिता में कक्षा आठ व नौ के छात्र व छात्राओं ने भाग ले कर  अपनी रचनात्मकता व कलात्मकता प्रतिभा का प्रदर्शन किया.  प्रतियोगिता में कक्षा आठ के छात्र व छात्राओं के लिए दीप सज्जा तथा कक्षा नौ की छात्राओं के लिए कलश सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने प्रतिभागी छात्र व छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएंंदी. उन्‍होने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएंं छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं.  दीपावली जैसे भारतीय सांस्कृतिक पर्वों के माध्यम से छात्र व छात्राओं में अपनी परंपराओं, संस्कारों एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव विकसित होता है.

प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने भी सभी छात्र व छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएंंदी. उन्‍होने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें कला, सृजनात्मकता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति अनुराग विकसित करती हैं. कलश सज्जा प्रतियोगिता में कक्षा नौ की साक्षी कुमारी ने प्रथम, काजल कुमारी ने द्वितीय तथा दिव्यांशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि दीप सज्जा प्रतियोगिता में कक्षा आठ (ओ) से  शिवम अग्रवाल ने प्रथम, ऋषिराज ने द्वितीय एवं राज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा आठ (ग) से नंदिता कुमारी ने प्रथम, रितिका रानी ने द्वितीय तथा उर्मी दास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!