FB_IMG_1793694947860
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ व बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला का कल होगा आयोजन

लातेहार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति, नोटिस तथा सत्यापन कार्यों की प्रगति की जानकारी उपस्थित प्रतिनिधियों को दी गई. बैठक में बताया गया कि चार नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ व बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला की पांचवीं बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में जिले में अब तक प्राप्त विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी साझा की गई. इसके अनुसार अब तक प्रपत्र-6 के तहत 22,051, प्रपत्र-7 के तहत 2,132 तथा प्रपत्र-8 के तहत 8,721 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

उपायुक्त ने बताया कि पिछले दो वर्षों से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य लंबित रहने के कारण प्रपत्र-6 की प्राप्त संख्या अपेक्षाकृत कम है.  उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एक सहभागी एवं पारदर्शी प्रक्रिया है. इसके अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से विभिन्न चरणों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां समय-समय पर आम नागरिकों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की जा रही हैं. उपायुक्त ने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के दौरान त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के अलावा  मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व प्रतिनिधि एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!