लातेहार। सोमवार की शाम तकरीबन साढ़े छह बजे शहर के रेलवे स्टेशन रोड में चर्च के पास एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि चार युवक सवार हो गये. मृतक की पहचान सेजल चंद्रवंशी ( डुरूआ) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार एक अपाची व एक पल्सर बाइक ( जेएच 19ई-5429 व जेएच-19जी-5757) आपस में सीधी टक्कर में यह दुर्घटना हुई. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों के द्वारा इनका प्राथमिक उपचार किया गया. घायलों में कृष्ण चंद्रवंशी नाम शामिल है. कृष्णा मृतक सैजल का चचेरा भाई है. तीन अन्य घायलों की शिनाख्त नहीं हो पायी है. उन्होने हेलमेट भी नहीं लगाया था. सूचना मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी घटना स्थल पहुंचे. उन्होने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाने में मदद की. सदर अस्पताल पहुंच कर उन्होने चिकित्सकों से घायलो का हालचाल व उपचार की जानकारी ली.