


लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर जिले की चंदवा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चंदवा संख्या 200/26 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में प्राथमिक अभियुक्त सनी चौहान (22) पिता स्व. श्रीकांत चौहान, ग्राम लपरा, थाना मैक्लुस्कीगंज, जिला रांची तथा अप्राथमिक अभियुक्त करण दास, (19) पिता कलैश्वर दास, ग्राम शांति नगर, थाना खलारी, जिला रांची का नाम शामिल हैं. पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ चंदवा थाना में धारा 303(3)/317(5) बीएनएस के तहत मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज था.

