लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को शहर के चटनाही में स्थित औरंगा नदी मुख्य छठ घाट का सपरिवार निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने कई आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. पिछले सोमवार को भी उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ छठ घाट का निरीक्षण किया गया था. उपायुक्त श्री कुमार सूर्यनारायण पूजा समिति के द्वारा की जा रही तैयारियों व व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया. तैयारियों को ले कर वे काफी प्रसन्न दिखे.
उन्होने कहा कि समिति के द्वारा व्यापक व्यवस्था की जा रही है. मौके पर अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उपायुक्त को समिति के द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी. उन्होने बताया कि अगले दो तीन दिनों में पूरा स्वरूप नजर आयेगा. उन्होने बताया कि घाटों की साफ सफाई के अलावा विद्युत प्रकाश, ध्वनि आदि की व्यवस्था की जा रही है. छठ घाट में पूजा के लिए मंच बनाया जा रहा है. गंगा आरती की विशेष तैयारियां की जा रही है. छठ व्रतियों के लिए अस्थायी स्नानागार बनाये जायेगें. घाट में वाच टावरों से प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है. हाइमास्ट लाईट भी लगाये जा रहे हैं. उन्होने कहा कि नगर वासियों का भी व्यापक सहयोग मिल रहा है.