RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
धर्मलातेहार

पिछले 33 सालों से छठ व्रतियों को लागत मूल्‍य पर दूध उपलब्‍ध करा रहा है श्रीराम टेंट हाउस

लातेहार।  शहर का श्रीराम टेंट हाउस पिछले 33 सालों से व्रतियों की सेवा में एक मिसाल बना हुआ है. हर साल की तरह इस बार 34 वें वर्ष भी खीर भोजन के दिन छठ व्रतियों को लागत मूल्य पर शुद्ध दूध उपलब्ध कराया जाएगा. अमवाटीकर स्थित श्रीराम टेंट हाउस परिसर में 14 नवंबर को खीर भोजन के दिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दूध का वितरण किया जाएगा.  इस दौरान व्रती आसानी से दूध प्राप्त कर सकेंगे.  व्यवस्था को लेकर टेंट हाउस की ओर से पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई है. दूध की बुकिंग करा लेने की अपील की है. श्रीराम टेंट हाउस के प्रोपराइटर रामनाथ अग्रवाल और श्याम किशोर अग्रवाल ने बताया कि पिछले 33 सालों से वे लागत मूल्य पर छठ व्रतियों के लिए दूध की व्यवस्था करा रहे हैं. 34 वें वर्ष भी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि छठ एक महान पर्व है और इसमें व्रतियों की मदद करना छठ पर्व करने जैसा ही पुण्य मिलता है. उन्होंने कहा कि छठ में दूध की सबसे ज्यादा आवश्यकता खीर के लिए होती है. बाजार में कई बार व्रतियों को  दूध मिलने में परेशानी होती है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने 33 साल पहले यह सेवा शुरू की थी, जो आज भी लगातार जारी है. रामनाथ अग्रवाल ने कहा कि सेवा भाव से किया गया यह कार्य उनके लिए पर्व जैसा है। व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यही उनका मुख्य उद्देश्य है. आगे भी यह परंपरा इसी तरह निभाई जाएगी. श्रीराम टेंट हाउस की इस पहल की शहर के लोगों ने काफी सराहना की है. लोगों का कहना है कि इस तरह की सेवा से छठ पर्व की गरिमा और बढ़ जाती है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!