lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
झारखंडबालुमाथ

धान काटने गए ग्रामीणों ने खेतों में अज्ञात व्‍यक्ति का शव पड़ा देखा, सनसनी

भारत गैस गोदाम के पीछे हेडुआ धोढ़ा के पास धान के खेत में मिला शव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया कब्जे में

महुआडांड़ (लातेहार)। थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित भारत गैस गोदाम के पीछे हेडुआ धोढ़ा के समीप शुक्रवार को धान के खेत के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीण धान काटने के लिए सुबह खेत की ओर गए थे और इसी दौरान उनकी नजर खेत के बीच पड़े एक व्यक्ति के शव पर पड़ी. शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने तत्काल महुआडांड़ थाना को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया.  खबर लिखे जाने तक  मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!