lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
झारखंडबालुमाथ

बालूमाथ-मुरपा सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रिम्स ले जाने के दौरान तोड़ा दम म

बालूमाथ (लातेहार)। थाना क्षेत्र के बालूमाथ-मुरपा मुख्य सड़क पर बारा स्थित ललकागड़ा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मुरपा निवासी आयुष यादव की दर्दनाक मौत हो गई. उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है. घटना गुरूवार रात तकरीबन दस बजे की है. आयुष अपने पिता सुखरी यादव के इकलौते पुत्र थे. इस घटना से परिवार का सहारा छिन गया है. जानकारी के अनुसार, आयुष यादव बालूमाथ से अपने घर मुरपा लौट रहे थे. इसी दौरान ललकागड़ा के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉ दयानंद कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया. स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. हालांकि, रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुरपा चौक पर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन एवं चालक की पहचान कर कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की. जाम की सूचना पर जिला सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा मौके पर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. साथ ही प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!