बालूमाथ (लातेहार)। इस्लामिक क्विज़ परीक्षा 2026 रविवार को आयोजित होगी. परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी. इसमें बड़ी संख्या में बच्चे एवं बच्चियाँ शामिल होंगे. उक्त जानकारी लातेहार व पलामू जिला के इंचार्ज मौलाना तौकीर आफंदी ने दी. उन्होंने कहा कि अपनी इस्लामी जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. आयोजन को सफल बनाने के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पहला केंद्र जामिया रशीदुल उलूम, चतरा और दूसरा आयशा गर्ल्स एकेडमी, बालूमाथ निर्धारित किया गया है. अभिभावकों से कहा गया है कि वे बच्चों को समय पर केंद्र पर पहुंचाएं. उन्होंने बताया कि आयशा गर्ल्स एकेडमी बालूमाथ क्षेत्र में वर्षों से बालिकाओं की दीनी व आधुनिक शिक्षा में अहम भूमिका निभा रही है. यहां आलिमा की शिक्षा के साथ मैट्रिक तक पढ़ाई की व्यवस्था है. संस्थान में शिक्षा के साथ छात्राओं की अच्छी तरबियत पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. पूरा आयोजन मुफ्ती नजर तौहीद साहब मजाहिरी के निर्देश व मार्गदर्शन में हो रहा है. प्रतियोगिता का मकसद बच्चों में इस्लामी ज्ञान, पढ़ाई में रुचि और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाना है. उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने अभिभावकों से समय पर बच्चों को पहुंचाने और प्रतिभागियों से पूरी तैयारी व उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की है.